फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में बिना डोनर भी मिलेगा खून

Sat, 15 Jun 2013 01:44 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खून के अभाव में सरकारी अस्पतालों में किसी भी मरीज की मौत नहीं होनी चाहिए। मरीजों की जीवनरक्षा के लिए बिना डोनर खून उपलब्ध कराने के निर्देश हो चुके हैं।
विज्ञापन


यदि ब्लड बैंक में खून होगा तो उसे मरीज को देना ब्लड बैंक प्रभारी की जिम्मेदारी है।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) प्रवीर कुमार ने ये बात ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के मौके पर बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।  
विज्ञापन


प्रवीर कुमार ने इस मौके पर एक वेबसाइट भी लॉन्च की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से संबंधित सभी जानकारी और रजिस्ट्रेशन की सुविधा इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में 14 जून से 14 जुलाई तक रक्तदान माह मनाया जा रहा है।

बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि रक्तदाता के अभाव में किसी भी जरूरतमंद लौटाया नहीं जाएगा।

इसलिए मनाते हैं रक्तदाता दिवस
प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. लेंड स्टीनर (1868-1943) के जन्मदिवस को रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ही रक्त समूहों की खोज की थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2005 में 14 जून को रक्तदाता दिवस घोषित किया था। इसके बाद से इसे लगातार मनाया जा रहा है।

रक्तदाता दिवस की इस बार की थीम ‘प्रत्येक रक्तदान जीवन का उपहार है रक्तदान कर किसी को उपहार में जीवन दें’ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें