फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी हत्या के लिए पति जेल में, वह जिंदा लौट आई

Tue, 21 May 2013 01:03 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसकी हत्या के लिए पति जेल में सड़ रहा है, वह मलीरा की रेखा त्यागी जिंदा लौट आई। परिजनों ने गंगनहर से बरामद लाश की शिनाख्त रेखा के रूप में की थी।
विज्ञापन


गाजियाबाद से बरामद हुई विवाहिता को सोमवार को रुड़की कोर्ट में बयान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मुर्दा और जिंदा के इस खेल से पूरा गांव सकते में है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव के रामपाल त्यागी की बेटी रेखा त्यागी की शादी करीब पांच साल पहले देवबंद के कुलसठ गांव निवासी योगेश के साथ हुई थी।

योगेश जिले के बरला इंटर कॉलेज में कंप्यूटर विभाग में काम करता है। दरअसल, शादी के बाद से ही योगेश की ससुराल पक्ष से खटपट चल रही थी। इस कारण योगेश का आना-जाना भी नहीं था।
विज्ञापन


फिलहाल यह दंपति रुड़की गंगनहर के गणेशपुर में रह रहा था। दो मई को रेखा को उसका भाई मायके ले आया था। पति ने विरोध करते हुए तीन मई की शाम को भाई को भेजकर बीवी को बुलवा लिया था।

चार मई को रेखा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रेखा के पिता रामपाल सिंह ने पांच मई को रेखा को जान से मारने की नीयत से गायब करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। अगले दिन पुलिस ने उसके पति योगेश को जेल भेज दिया।

12 मई को गंगनहर से बरामद हुई सड़ी-गली लाश को रेखा के रूप में पहचाना गया। बाकायदा उसका अंतिम संस्कार भी किया गया। इसी बीच रविवार को रेखा त्यागी गाजियाबाद की जीआरपी पुलिस को जिंदा मिल गई।

रात में परिवार के साथ रुड़की पुलिस रेखा को ले गई। सोमवार को रुड़की पुलिस ने विवाहिता को कोर्ट में पेश किया। बयानों के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट, पांच बंदी
रुड़की के मालवीय चौक पर झूठा फंसाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने रेखा त्यागी के पिता रामपाल त्यागी और योगेश और लड़के पक्ष के तीन लोगों को पकड़ लिया है।

मलीरा में रामपाल के पोते रितिक ने बताया कि बाबा, पापा अन्य लोग रुड़की गए थे। जहां दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें