फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरीं पत्नियां

Tue, 24 Sep 2013 12:06 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बेरहमी से पीटने वाले एसएसपी के खिलाफ मोर्चा लेने वाले तीनों फॉलोवर दो दिन से पुलिस के कड़े पहरे में हैं। पहरा इसलिए लगाया गया, जिससे कहीं वह मेडिकल न करा लें और थाने में मुकदमे के लिए तहरीर न दे दें।
विज्ञापन


पुलिस के इसी जुल्म से तंग आकर सोमवार सुबह उनकी पत्नियां सड़क पर उतर आईं। डीआईजी से गुहार लगाकर पतियों का मेडिकल कराने की मांग की। परिवार को अफसरों से खतरा भी बताया।

आरोप है कि एसएसपी राजेश मोदक ने अपने आवास पर शनिवार सुबह तीन फॉलोवरों को वाइपर, डंडे और झाड़ू से बुरी तरह पीटा था। कप्तान पूर्व मेयर डॉ. एसटी हसन को इंतजार कराए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन


पिटाई से तीनों फॉलोवरों गुमान सिंह, सुंदर सिंह और दया किशन डंगवाल के शरीर पर चोटें आई थीं। गुमान तो ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। शाम को उन्होंने डीआईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद रविवार सुबह एसएसपी के निर्देश पर अफसरों ने उन्हें नजरबंद कर लिया। अस्पताल जाकर मेडिकल भी नहीं कराने दिया। पूरे दिन उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया गया। हालांकि शासन ने पुलिस कप्तान को निलंबित कर दिया, लेकिन अधीनस्थों की कार्रवाई जारी है।

रविवार शाम को तीनों फॉलोवरों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई। रात 11 बजे उन्हें घर जाने दिया। लेकिन बाद में उनके क्वार्टरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।

सोमवार सुबह फिर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। गुमान की पत्नी आशा ने बताया कि उन्हें निलंबित एसएसपी से जान माल का खतरा है।

महिलाओं ने तहरीर देकर डीआईजी से कहा कि उनके पति का इलाज कराना तो दूर, ठीक से खाने पीने भी नहीं दिया जा रहा। बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे। डीआईजी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

दूध लेने का बहाना से निकलीं बाहर
पुलिस लाइन में विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आगे जाते ही तीनों फॉलोवरों के क्वार्टर हैं। रविवार रात से यहां पुलिस की तैनाती हुई थी। सोमवार सुबह भी क्वार्टरों के आसपास सिपाही बैठे दिखे।

फॉलोवर तो दूर, उनके परिवार की महिलाएं, बच्चों को भी कहीं जाने नहीं दिया जा रहा। करीब 10 बजे दूध लेने का बहाना करके तीनों परिवार की महिलाएं किसी तरह बाहर निकलीं। यहां से वह सीधे डीआईजी आफिस गईं।

लौटने पर सुंदर की पत्नी हेमा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो मना कर दिया गया। इससे पहले सुबह सात बजे तीनों फॉलोवरों को पुलिसकर्मी साथ ले गए। दोपहर दो बजे के बाद उन्हें घर भेजा गया।

शाम चार बजे उन्हें दोबारा ले जाकर दबाव डालने की कोशिश की गई। दरअसल फॉलोवरों के शरीर में डंडे और वाइपर से पिटाई के बाद आई चोटें मिटने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार वालों ने फॉलोवरों के मोबाइल फोन टैप किए जाने का भी संदेह जताया है।

मानवाधिकार आयोग को शिकायत
दो दिन से उत्पीड़न के शिकार परिवार वालों ने सोमवार को मानवाधिकार आयोग का नंबर लेकर फोन मिलाया। आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की। रिश्तेदारों ने बताया कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो परिवार आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन


अल्मोड़ा और चमोली से सभी के परिवार वाले भी आ रहे हैं। इसके बाद आर-पार की लड़ाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें