फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारे भी बच्चे मरे, क्यों नहीं आए राहुल-सोनिया'

Mon, 23 Sep 2013 11:55 AM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा और प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह ने कवाल और मलिकपुरा पहुंचकर मृतक सचिन और गौरव के परिजनों के आंसू पोछे।
विज्ञापन


मलिकपुरा में पीड़ितों के परिजनों ने पीएम, सोनिया और राहुल गांधी के दौरे के समय उनके घर नहीं आने की शिकायत की। इससे पहले, महिला नेताओं का काफिला पुलिस ने कवाल से बाहर ही रोक दिया।

इसके बाद में वह पुलिस को चकमा देकर जंगलों के रास्ते दोनों गांवों में दाखिल हो गईं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा और प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह के काफिले को पुलिस बल ने कवाल के बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के इंकार करने पर शोभा की पुलिस कर्मियों से काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद में महिला नेताओं का काफिला जंगलों के रास्ते तीन घंटे बाद मलिकपुरा पहुंचा।

ओझा ने मृतक के परिजनों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान मृतकों के पिता बिशन सिंह और रविंद्र सिंह ने विरोध जताया।

इन लोगों ने कहा कि जब मुख्यमंत्री उनके घर आ सकते हैं, तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल क्यों नहीं आए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सफाई दी कि सोनिया गांधी और पीएम ने ही उन्हें यहां भेजा है। दुख की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ है। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कवाल में मृतक शाहनवाज के पिता सलीम से भी घटना की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें