खुदाई में चाहे जो देर हो राव राम बक्स सिंह के किले में नीचे स्वर्ण भंडार ही मिलेगा। जो लोग अभी सवाल उठा रहे हैं कल वही लोग स्वर्ण भंडार को अपना बताने में भी पीछे नहीं हटेंगे।
यह कहना है डौंडिया खेड़ा और आसपास रहने वालों का। ‘अमर उजाला’ ने लोगों से स्वर्ण भंडार के संबंध में बात की।
सरकारी कार्यालय में सिर्फ डौंडिया खेड़ा के खजाने की ही चर्चा होती रही। बाबू एक दूसरे से तर्क वितर्क करते रहे। बीएसए कार्यालय में सभी बाबुओं सभी के अलग-अलग मत थे। किसी का कहना था कि शोभन सरकार ने जो भी आज तक कहा है गलत नहीं हुआ।
पढ़ें, फतेहपुर, कानपुर में भी हैं सोने के खजाने!
कुछ ऐसे भी बाबू हैं जो इसे सिर्फ स्वप्न ही मानते हैं। शोभन सरकार अनुयायियों का कहना था कि किसी भी बाबा ने आज तक सिर कलम कराने व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की बात नहीं कही।
ऐसे में वहां कार्य कर मीडिया कर्मियों को शोभन सरकार के शिष्य ओम जी को परेशान करना गलत है। उनका कहना था कि यदि सोना निकलता है तो वह देश के काम आएगा। बाबा तो अपना फर्ज अदा कर रहे हैं।
कुछ ऐसे भी बाबू थे जो इसे स्वप्न मानकर बेकार की बहस बता रहे थे। इन बाबुओं का कहना था कि इस तरह देश में बहुत से राजाओं के टीले हैं। उन टीलों में भी खजाना होना चाहिए।
पढ़ें, खोजने चले स्वर्ण भंडार, लेकिन ये क्या निकला?
जीएसआई ने अभी तक सिर्फ नॉन मैग्नेटिक धातु होने की बात कही है। जरूरी नहीं कि वहां सोना ही हो। बक्सर क्षेत्र के लोग शोभन सरकार की आस्था से जुड़े हैं इसलिए उनको बाबा की सभी बातें सही ही लगती हैं।
अभी सवा चार फीट में हो रही खुदाई
पुरातत्व विभाग ने चिह्नित किए गए पांच वर्गमीटर के दायरे में सवा चार फीट के दायरे में खुदाई शुरू की है। दो ब्लाकों में बांटकर खुदाई की जा रही है। अभी एक ब्लाक में खुदाई चल रही है। इसके बाद दूसरे ब्लाक में खुदाई होगी। टीम को मिट्टी कुछ-कुछ लाल रंग की मिल रही है।
पांच दिन नहीं मिलेंगे शोभन सरकार
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों से नाराज संत शोभन सरकार पांच दिनों तक लोगों से मुलाकात नहीं करेंगे। यह जानकारी संत के शिष्य स्वामी ओम जी ने दी है।
मशीन लगाकर खुदाई की जाए खजाने की
कल्याण सिंह ने कहा कि मशीन लगाकर खुदाई की जानी चाहिए। जिस तरह की खुदाई चल रही है उससे महीनों लग जाएंगे।
पढ़ें, उन्नाव में बीमा वालों के हाथ लगा असली 'खजाना'
उन्होंने कहा कि शोभन सरकार ने कहा है तो होना ही चाहिए लेकिन लोगों की अपनी आस्था है, किसी की आस्था के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहिए। सरकार तेजी से खुदाई करा ले जल्द ही सच सामने होगा।