फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिन रहे थे डिब्बे, ट्रेन आई और कट गए चारों

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में शनिवार की सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे गिन रहे चार युवकों की अपलाइन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतकों में दो का मंडी धनौरा और दो का असमोली क्षेत्र से ताल्लुक है।

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी नरेंद्र पुत्र महेश के बेटे का शुक्रवार की रात नामकरण संस्कार था। जिसमें संभल जनपद के असमोली थानांतर्गत गांव दरियापुर निवासी सतवीर (24) पुत्र निहाल, सोनू (22) पुत्र हरकेश तथा मंडी धनौरा के गांव शेरपुर बसी निवासी त्रिलोक (18) पुत्र कैलाश, राजकुमार (19) पुत्र मदन निवासी गांव आजमपुर पट्टी व चरन सिंह (23) पुत्र रतन सिंह निवासी गनघोट, थाना हकीमपुर बिजनौर आए थे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

और अचानक आ गई ट्रेन

शनिवार की सुबह पांचों युवक आबादी के बीच में रेलवे लाइन पर खड़े होकर डाउनलाइन से गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे गिनने लगे।

तभी अपलाइन पर बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रैक से हटने के प्रयास में ट्रेन ने पलक झपकते ही पांचों का चपेट में ले लिया। जिसमें त्रिलोक, राजकुमार व सोनू की मौके पर मौत हो गई। जबकि, सतवीर ने जिला अस्पताल ले जाते में रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि, चरन सिंह की हालत चिंताजनक देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर मेरठ रेफर कर दिया।

सूरज उगते ही हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों की चीत्कारों से इलाके में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहदम खां व सीओ सिटी डॉ.कृष्ण गोपाल यादव, एसडीएम प्रेम प्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच छितरी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें