फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर पुलिस लाइन का वीडियो वायरल: सुर्खियों में छाए सिपाही ने किचन और टॉयलेट की गंदगी दिखाई, हड़कंप

Fri, 11 Nov 2022 12:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

वायरल वीडियो में सिपाही मनोज कुमार बता रहा है कि मैं वहीं सिपाही हूं, जिसने फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में बने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था और बवाल हुआ था। इसके बाद सिपाही भोजनालय कक्ष के बाहर का दृश्य दिखाता है, जहां कूड़ा फैला रहता है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के भोजनालय एवं शौचालय की गंदगी का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के जनपद फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आए सिपाही मनोज कुमार का तबादला कुछ दिन पूर्व गाजीपुर हो गया था। सिपाही ने अब गाजीपुर पुलिस लाइन की पोल खोलने के साथ व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में सिपाही ने पुलिस लाइन के भोजनालय एवं शौचालय की साफ-सफाई के साथ जर्जर व्यवस्था को दिखाया है। 

विज्ञापन



वायरल वीडियो में सिपाही मनोज कुमार बता रहा है कि मैं वहीं सिपाही हूं, जिसने फिरोजाबाद के पुलिस लाइन में बने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था और बवाल हुआ था। इसके बाद सिपाही भोजनालय कक्ष के बाहर का दृश्य दिखाता है, जहां कूड़ा फैला रहता है। फिर शौचालय और बाथरूम की गंदगी को दिखाने के साथ बाथरूम के जर्जर फर्श को दिखाकर पुलिस लाइन की पूरी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता दिख रहा है। मालूम हो कि फिरोजाबाद से गाजीपुर अभी कुछ दिन पूर्व सिपाही की तैनाती हुई है। फिलहाल वह पुलिस लाइन में तैनात है। इसके द्वारा पुलिस लाइन की व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवाल से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया सिपाही द्वारा वायरल वीडियो के मामले में विधिक कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें