अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने कहा कि शासन से मिले निर्देश के बाद वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। इस हफ्ते रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही पूरी की जा सके। आबादी के हिसाब से वार्ड और जोन कार्यालय बढ़ेंगे।
जानकारों का मानना है कि जोन कार्यालय के लिए स्थान की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में रामनगर में पालिका परिषद का कार्यालय है। जिसे जोन कार्यालय में तब्दील किया जा सकता है। इससे निर्माण कार्य का खर्च बचेगा। केवल वहां पर जोनल कार्यालय पर होने वाली व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराना होगा।