फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं चुनाव: वाराणसी में सपा प्रत्याशी का परचा खारिज, विरोध-प्रदर्शन की आशंका, नेताओं के घर के बाहर पुलिस की निगरानी

Sun, 27 Jun 2021 03:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में  शनिवार को  हल्ला, हंगामा और नारेबाजी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी चंदा यादव का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद से सपा नेताओं में उबाल है।  विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सपा नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
सपा नेताओं के घरों के बाहर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वाराणसी में सपा उम्मीदवार चंदा यादव का पर्चा रद्द होने के बाद से सपा नेताओं में उबाल है। सपा नेताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस और वाराणसी ग्रामीण पुलिस एहतियातन किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सपा नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के लोहता स्थित घर से चौराहे तक फोर्स तैनात है। आने और जाने वालों पर विशेष निगाह रखने के साथ ही पूछताछ हो रही है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के घर के बाहर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। वहीं लंका थाना क्षेत्र के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के रमना गांव प्रधान अमित पटेल के बाहर भी पुलिस तैनात है। 

बता दें कि वाराणसी में  सपा प्रत्याशी चंदा यादव का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी पूनम मौर्या का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार दो-दो सेट में सपा और भाजपा की प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच में पाया गया कि सपा प्रत्याशी के  शपथ पत्र में नोटरी का रिन्यूवल नहीं हुआ है। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है।  आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सपा प्रत्याशी के दोनों पर्चें खारिज हुए, वहीं भाजपा प्रत्याशी का एक पर्चा खारिज हुआ है, जबकि एक पर्चा वैध है। 
 

विज्ञापन

पर्चा खारिज को कोर्ट में चुनौती देगी सपा

सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि पर्चा खारिज करने के आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे। पर्चा खारिज करने वाले जिलाधिकारी को पार्टी बनाएंगे। पार्टी मुख्यालय से जो निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार काम करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि अधिकारी आरएसएस और भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें