फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में दाखिले के लिए मददगार साबित हो रही छात्रों की यह खास मुहिम

Mon, 19 Mar 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू
विज्ञापन
अगर आप बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अहम खबर है। यहां प्रवेश परीक्षा का पैटर्न क्या है, किस विषय/कक्षा में किस तरह के सवाल आते हैं, मुख्य परिसर और कॉलेजों में कितनी सीटें हैं, कैसे उनमें दाखिले होंगे। इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


इस तरह की सभी जानकारियां और समस्याओं का समाधान आपको एक ही जगह यू ट्यूब पर मिल जाएगा। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए हर साल मारामारी रहती है। स्नातक, स्नातकोत्तर आदि की 12 हजार सीटों के लिए चार लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। शहर की कुछ कोचिंग संस्थानों में भी इसकी तैयारी कराई जाती है लेकिन बीएचयू के छात्रों ने एक खास मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि आदि संकायों के छात्रों की अलग-अलग टीमें इसके लिए यू ट्यूब पर आडियो-वीडियो माध्यम से बड़ी बारीकी से प्रवेश संबंधी जानकारियां दे रही हैं।

इसमें पिछले पांच-दस सालों में आए पेपर और उसके सही जवाब, प्रवेश परीक्षा के लिए किताबों की जानकारी आदि शामिल है। पांच से दस मिनट तक के वीडियो में सभी वो जानकारी मिल रही हैं, जो अभ्यर्थी के लिए मददगार हो रही हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैल से होंगी प्रवेश परीक्षाएं

demo pic
छात्रों ने यू ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया हैं, जिसमें वह संबंधित विषय में प्रवेश से जुड़ी हर वो जानकारी दे रहे हैं, जो शायद ही विभागों या किसी अन्य जगह पर अभ्यर्थियों को मिल पाएं।

विश्वविद्यालय में इस सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। 27 मई तक चलने वाली प्रवेश परीक्षाओं की विषयवार तिथियां भी फाइनल हो गई हैं।

इसमें 15 अप्रैल, 29 अप्रैल और 13 मई और 20 से 27 मई तक हर दिन परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए एक अप्रैल से प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें