फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः बनारस घूमने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, घाट किनारे चीखते-चिल्लाते रह गए दोस्त

Sat, 10 Jul 2021 12:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गोरखपुर से दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए युवक की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। साथ में स्नान कर रहे दोस्त और घाट पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए। जब तक युवक को बाहर निकाला जाता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर स्नान दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई।  गोरखपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत रहने वाला युवक अपने छह दोस्तों के साथ बनारस घूमने आया था। शनिवार सुबह गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोरखपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत निवासी दीपक पांडेय (26) अपने छह दोस्तों के साथ बनारस भ्रमण के लिए आया था। अहिल्याबाई घाट पर गहरे पानी में चले जाने के कारण दीपक डूब गया। दोस्तों के चीखने और चिल्लाने पर आसपास के नाविक और जल पुलिस मौके पर पहुंची और शव की खोजबीन में जुटी।

कुछ ही देर में पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इधर, हादसे के बाद से मृतक के साथ आए सभी युवक बेसुध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। घटना के बाद शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा।

बाद में भीटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया। मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त रामजनम पटेल (26) निवासी डोमरी, रामनगर और हीरू (36)  निवासी भुल्लनपुर के तौर पर हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें