फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सूदखोरों ने पीटकर युवक को किया अधमरा, रेलवे ट्रेक पर फेंका

Fri, 30 Jul 2021 08:30 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

युवक ने कार गिरवी रखकर लिए गए 50 हजार रुपये दिए थे और कार लौटाने के लिए 85 हजार रुपये मांग रहा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ में सूदखोरों पर कार्रवाई के बावजूद इस धंधे पर रोक नहीं लग रही है। वसूली के लिए सूदखोर ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया और उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। उसने कार गिरवी रखकर लिए गए 50 हजार रुपये दिए थे और कार लौटाने के लिए 85 हजार रुपये मांग रहा था। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी इब्राहिम (24) को पैसों की जरूरत थी। उसने गोबरहा के रहने वाले अपने परिचित से पैसों का इंतजाम करने कहा। परिचित ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये का कर्ज कार गिरवी रखकर दिलवा दिया। कर्ज देने वाला उसकी कार का इस्तेमाल करता रहा। इब्राहिम के परिवार के लोग कार वापस लाने का दबाव उस पर बनाने लगे तो इब्राहिम ने कर्ज देने वाले से बात की। उसने 50 हजार कर्ज के एवज में सूद समेत 85 हजार रुपये की मांग की। रकम चुकाने पर कार ले जाने को कहा। इब्राहिम बृहस्पतिवार की शाम 85 हजार रुपये घर से लेकर कर्ज उतारने जाने की बात कह कर निकाला।

विज्ञापन

अस्पताल में पुलिस ने युवक का बयान लिया

देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। रात 10 बजे के लगभग इब्राहिम मनरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। उसको पीटकर अधमरा कर दिया गया था। परिजनों ने उसे फूलपुर कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार सूदखोर ने ही घटना को अंजाम दिया है। इब्राहिम के भर्ती होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर इब्राहिम का बयान लिया। सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है लेकिन पीड़ित के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें