फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्मैला गांव में सोमवार को आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडे से पिटाई कर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इस्मैला गांव में चार दिन पूर्व आम तोड़ने के दौरान अवधेश मौर्य (20) का गांव के राजभर बस्ती के युवकों से विवाद हुआ था। सोमवार की शाम 7 बजे अवधेश का पड़ोसी नैनेस गेहूं पिसाने गया था।

विज्ञापन


वहां पुराने मामले को लेकर राजभर बस्ती के लड़कों से विवाद हो गया। इसी दौरान वहां अवधेश भी पहुंच गया। अवधेश को देखते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव, एसओ पन्नेलाल, जफराबाद एसओ मदनलाल आदि फ़ोर्स के साथ पहुंच गए। एसओ पन्नेलाल के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें