फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुआल लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़वापुर पुलिया के पास दिवाली वाले दिन रविवार की रात पुआल लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार प्रियांशु सरोज( 24) निवासी थानीपुर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानीपुर निवासी प्रियांशु सरोज (24) अपने साथी दिनेश (32) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बड़वापुर के पास नहर पर उगापुर की तरफ से आ रहे पुआल लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दिनेश को मामूली चोटें आईं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और प्रियांशु को सीएचसी गोपीगंज लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बीएचयू ले जाते समय रास्ते में ही प्रियांशु की मृत्यु हो गई। बड़े भाई आशीष सरोज की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार मौर्या पूरे भनयी (नब्बे चौराहा) प्रयागराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रियांशु सात भाइयों में छठवें नंबर पर था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और अभी कोई संतान नहीं थी। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। युवक की असामयिक मौत से पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें