फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : बीएचयू कैम्पस में युवा महोत्सव की धूम, स्पंदन की आभा से फिर दमका काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

Mon, 03 Mar 2025 10:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पांच वर्ष बाद एक बार फिर बीएचयू कैम्पस में युवा महोत्सव की धूम रही। विद्यार्थियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही पद्मश्री सोमा घोष ने प्रस्तुती दी और उनकी प्रस्तुती सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। 
 
विज्ञापन
स्पंदन में प्रस्तुती देती पद्मश्री डाक्टर सोमा घोष - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ की आभा से विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर दमक उठा है। पांच वर्ष के अंतराल बाद आयोजित हो रहे युवा महोत्सव की शुरुआत सोमवार को विभिन्न संस्थानों, संकायों और सम्बद्ध महाविद्यालयों की 23 टीमों द्वारा एम्फीथियेटर ग्राउंड में शोभा यात्रा निकाल कर की गई।

विज्ञापन


महोत्सव के औपचारिक उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीएचयू की पुरातन छात्रा और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष मौजूद रहीं। डॉ. घोष ने उद्घाटन समारोह की शुरूआत “कितनी मिलती है तेरी तस्वीर ख़ुदा से, तुझे सोचूं भी तो इबादत हो जाती है” बंदिश से की।

अपने संबोधन में सोमा घोष ने एक शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता सेनानी के रूप में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के योगदान को याद किया। उद्घाटन समारोह मे कुलसचिव प्रो. अरूण कुमार सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा, स्पंदन के संयोजक प्रो. बी.सी. कापड़ी, तथा आयोजन समिति के सदस्य प्रो. आरती निर्मल एवं प्रो. ललित मोहन अग्रवाल भी मंच पर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें