हरहुआ कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय युवा उत्सव संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर में मनाया गया। यह कार्यक्रम नशा मुक्त युवा की थीम पर आयोजित हुआ। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या कार्यक्रम के जरिये युवाओं को नशामुक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकारी शामिल थे।
प्रतियोगिता में इन्होंने जीते पदक
लोकनृत्य प्रतियोगिता में अंशिका सिंह की टीम प्रथम रही, जबकि परी खरवार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में स्वाति की टीम विजेता बनी और शुभांगिनी की टीम द्वितीय रही। नुक्कड़ नाटक में दीपिका यादव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। चित्रकारी में सागर कल्याण प्रथम और दिव्या द्वितीय रहे। कविता लेखन में अपराजिता सिंह ने पहला और दिव्यांशी राय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल ने किया।