फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिंचाई विभाग के जेई पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी, विवाहिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके जेई पति, सास और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता ने पति पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। पति सिंचाई विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में अयोध्या जिले में तैनात है।
विज्ञापन

जफराबाद, रोहनिया निवासी सीमा यादव की शादी वर्ष 2014 में आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के चकवारी निवासी संतोष यादव से हुई। सीमा के मुताबिक, शादी के शुरुआती तीन वर्ष तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। इसके बाद पति संतोष, सास इसरावती देवी, जेठ अजय यादव और परिवार के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था। सीमा का आरोप है कि पति के विभाग में कार्यरत एक महिला से संबंध है। इस बात की जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो पति ने पिटाई की साथ ही तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार, पिछले वर्षों में उसके साथ पांच बार मारपीट कर घर से निकाला जा चुका है।

आरोप है कि 28 अक्तूबर को पति उसे वाराणसी से अयोध्या ले गया और 30 अक्तूबर को जानलेवा हमला किया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। किसी तरह उसने 1090 और 112 पर सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां रात 11:45 बजे श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मायके के लोग उसे वाराणसी ले आए। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें