फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ललिता घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा युवक, बाबा दर्शन की आस रह गई अधूरी

Sun, 19 Mar 2023 06:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए चचेरे भाई के साथ आया युवक गंगा स्नान के दौरान ललिता घट पर डूब गया। सूचना के बाद घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा था। दशाश्वमेघ थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
एनडीआरएफ जवानों ने निकाला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए चचेरे भाई के साथ आया युवक गंगा स्नान के दौरान ललिता घाट पर डूब गया। साथ में नहा रहे चचेरे भाई ने शोर मचाया। जबतक युवक को गहरे पानी से निकाला जाता तबतक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सरकारी पुरम मंडुवाडीह निवासी रवि पटेल (18) अपने चचेरे भाई के साथ शनिवार दोपहर ललिता घाट पहुंचा। दोनों ने गंगा स्नान के बाद विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की योजना बनाई थी। ललिता घाट पर स्नान के दौरान रवि पटेल सीढ़ियों से उतर कर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख चचेरे भाई शुभम ने शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ कर्मी और मल्लाह रवि की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे बाद रवि पटेल का शव मिला। सूचना के बाद घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा था। दशाश्वमेघ थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चचेरे भाई शुभम ने बताया की तीन भाइयों में रवि सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज गंगा स्नान के बाद बाबा दर्शन करने की इच्छा मन में ही रह गई। परिजनों के विलाप को देख कर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें