हीरामन राजभर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन के अलावा तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चे अभी छोटे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के समीप हाईटेंशन तार काफी नीचे और लटका हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के बड़े भाई पारसनाथ की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
नीचे लटकते हाई टेंशन तार मौत के दे रहे आमंत्रण
केस 01 : नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर/कोट मंझरिया गांव के बंधे पर 15 अगस्त की शाम को झंडे का पाइप 11 हजार वोल्ट तार से टकराने से राकेश यादव (28) की मौत हो गई और एक साथी घायल हो गया।
केस 02 : रसड़ा कोतवाली के गोपालपुर गांव में 27 जुलाई को 11 हजार वोल्ट के लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से ममता देवी (50) की मौत हो गई।
केस 03 : बैरिया थाना के विशुनपुरा गांव में 30 जुलाई को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आदर्श तिवारी (17) की मौत हो गई।
केस 04 : बांसडीहरोड थाना के शाहपुरवा गांव में 23 जुलाई की सुबह खेत में जा रहे पिता जनार्दन यादव (58) व पुत्र राजेश यादव (27) की रास्ते में टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
खंभे में करंट उतरने से हल्दी के सीताकुंड में गाय मरी
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीताकुंड में बिजली के खंभे में करंट उतर गया। इससे एक गाय मर गई। सीताकुंड निवासी उमा कानू ने अपनी गाय को घर के दरवाजे पर बांधा था। खंभे में करंट उतरने से गाय उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने बिजली निग के प्रति नाराजगी जताई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।