फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Mon, 14 Nov 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
लंका मैदान के समीप एनएच दो पर रविवार की दोपहर बाइक सवार कमला यादव (30) की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे मिर्जापुर के अदलहाट निवासी युवक ने कमला को धक्का दिया। ग्रामीणों ने उक्त युवक को पुलिस को सौंपते हुए एनएच-दो पर चक्काजाम कर दिया। सभी की मांग थी कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। कमला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


चंदौली के मुगलसराय क्षेत्र के कटरिया गांव का कमला यादव भीटी स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था। रविवार को उसने रामनगर क्षेत्र में शराब पी। जब बाइक लेकर निकला तो नशे में धुत अदलहाट निवासी युवक ने उसे साथ ले चलने को कहा। क्षेत्रीय लोगोें के अनुसार बाइक लेकर जैसे ही कमला एनएच दो पर आया, पीछे बैठे युवक ने धक्का दिया। उधर थोड़ी दूर पर ट्रक खड़ा कर चालक भाग निकला। रामनगर पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के होश में आने पर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें