मडि़याहूं। नगर के रानीपुर पावर हाउस के पास रविवार को एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के दिलावरपुर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा (22) पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह नगर के रानीपुर पावर हाउस के पास स्थित निखिल साईं रेजीडेंसी लाज में किराए पर कमरा लेकर रहता था। शनिवार की रात किसी समय उसने गाटर के चूल्हे के सहारे नायलॉन की रस्सी से फंदा लगा लिया। दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बगल के किराएदार ने शक के आधार पर दरवाजा पीटा, मगर नहीं खुला। उसने इसकी जानकारी लाज मालिक लालमणि पांडेय को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह फंदा पर झूल रहा था। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।