थाना अंतर्गत भटौली के समीप हुए हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पलहीपट्टी की ओर से बाइक सवार दो युवक मोहाव की ओर जा रहे थे। इस बीच एक महिला अचानक सड़क क्रॉस करने लगी। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गए।
घटनास्थल पर घायल दोनों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभावी राजीव सिंह के अनुसार बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।