विद्यार्थियों का इंतजार खत्म...। छात्र-छात्राओं को कॅरियर की नई उड़ान देने के लिए अमर उजाला के एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य-2016’ का आगाज शनिवार को हो रहा है। परेड कोठी कैंट स्थित शुभ लग्नम बैंक्वेट हॉल (लक्ष्मी हास्पिटल के पीछे) में दो दिन तक चलने वाले इस फेयर में कॅरियर काउंसलर बेहतर भविष्य बनाने के टिप्स देंगे। 25 मेधावियों को स्कॉलरशिप हासिल करने का मौका भी मिलेगा।
ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून के सहयोग से आयोजित इस एजूकेशन फेयर में छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों कॅरियर निर्धारण के टिप्स देंगे। 12वीं के बाद अपनी अभिरुचि और क्षमता के अनुसार विद्यार्थी किस क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकते हैं, कॅरियर काउंसलर यह तय करने में उनकी पूरी मदद करेंगे। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं को यहां मनोवैज्ञानिक परामर्श भी मिलेगा। इतना ही नहीं, मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अमर उजाला स्कॉलरशिप टेस्ट भी करा रहा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस साल 12वीं में दाखिला लेने वाले अथवा 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रूफ के तौर पर 11वीं कक्षा की मार्कशीट और 12वीं बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लाना जरूरी होगा।
इस फेयर में हर एक घंटे पर लकी ड्रा भी निकाला जाएगा, जिसके विजेताओं को मोबाइल, घड़ी सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। लकी ड्रा में उन्हीं छात्रों को शामिल किया जाएगा, जो एजूकेशन फेयर में उपस्थित रहेंगे। अब तक जो विद्यार्थी अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी, देहरादून है। इसके अलावा जीएल यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, हीरो और एचपी सह प्रायोजक हैं। इसके अलावा रफल्स यूनिवर्सिटी, अग्रणी गुरुकुल, एंबीशन गुरुकुल, सैम्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट, शारदा इंट्रीगल यूनिवर्सिटी, एपीजे यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल, दून बिजनेस स्कूल, मंगलमय इंस्टीट्यूशंस, रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, अंशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी और यूनाइटेड ग्रुप भी सहयोगी हैं। आउटडोर पार्टनर आरके एडवरटाइजिंग हैं।