फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कूच कर युवक की हत्या: सुबह-सुबह लाश देख सहमे लोग, रंजिश या विवाद...?; सीसी कैमरे से हुई संदिग्ध की पहचान

Thu, 23 Oct 2025 09:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में युवक का सिर कूच कर हत्या की सूचना मिलते ही माैके पर जैतपुरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद फॉरेंसिक टीम भी बुलाया गया।
विज्ञापन
नौशाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके में सरैया निवासी 28 साल के नौशाद की सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह खून से लथपथ उसका शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नौशाद का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्र को सील कर साक्ष्य सुरक्षित करने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।

विज्ञापन


टीम ने घटनास्थल से मिले खून के नमूने, जूते के निशान, फोन और पास में मिले ईंट-पत्थरों की जांच की। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो नौशाद का एक व्यक्ति के साथ झगड़ा होता नजर आया है। उस आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

कई दिन से युवकों के साथ चल रहा था झगड़ा : पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या बुधवार देर रात किसी रंजिश या विवाद के चलते ही की गई है। कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि नौशाद बीते कुछ दिनों से कुछ युवकों के साथ झगड़े में उलझा हुआ था। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि नौशाद के सिर पर भारी वस्तु से कई वार किए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

कफ-सिरप और सुलेशन के नशे का आदी था
पुलिस के मुताबिक नौशाद की हत्या जलालीपुर के कब्रिस्तान में नशे के दौरान की गई। नौशाद कफ सिरप और सुलेशन के नशे का आदी था। उसकी बहन शहजादी उसकी लत को छुड़ाने के लिए दवा भी दे रही थी कि जल्दी ही इस चंगुल से बाहर आ जाए लेकिन वह माना नहीं। 

बुधवार को भी दोस्तों के साथ नशे के दौरान किसी विवाद की स्थिति में उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस भी इस एंगल से मामले की जांच कर रही है। कब्रिस्तान में पुलिस की टीम ने बिखरे कूड़ों की भी गहनता के साथ जांच पड़ताल की है। वहीं शव के पास मिले नमूनों को इकट्ठा कर विधि प्रयोगशाला भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

परिवार करता है कूड़ा बीनने का काम
नौशाद चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। परिवार के लोग कूड़ा कबाड़ बीनकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें