फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: BHU कैंपस में विधायक का स्टीकर लगी गाड़ी से मारपीट करने पहुंचे युवक, सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ा

Wed, 19 Oct 2022 06:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर का माहौल इन दिनों बहुत गरमाया है। परिसर में दो जगह धरना-प्रदर्शन चल रहा है।  इस बीच बुधवार को विधायक का स्टीकर लगी गाड़ी से युवक मारपीट करने पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक का स्टीकर लगी गाड़ी की वायरल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर का माहौल इन दिनों बहुत गरमाया है। परिसर में दो जगह धरना-प्रदर्शन चल रहा है। इस कारण कुलपति आवास के सामने रास्ता जाम है। इस बीच बुधवार को विधायक का स्टीकर लगी गाड़ी से युवक मारपीट करने पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


इसकी सूचना पाकर कुछ देर में बड़ी संख्या में सुरक्षाधिकारी पहुंच गए। देखते ही गाड़ी में बैठे छह लोगों में से पांच तो मौके से फरार हो गए जबकि एक किशोर पकड़ा गया। परिजनों के लिखित माफीनामे के बाद किशोर को छोड़ा गया। गाड़ी किसकी थी, इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गाड़ी पर लगे स्टीकर की तस्वीर वायरल है। 

विश्वविद्यालय में बुधवार की दोपहर विधायक की स्टीकर लगी स्कार्पियों से लाठी-डंडा लेकर छह लोग मारपीट करने पहुंचे थे। वह परिसर में केंद्रीय विद्यालय के पास खड़े थे। इसी बीच सूचना पाकर वहां सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। उनको देखने के बाद पांच लोग फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने एक लड़के को पकड़ लिया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वह नाबालिग है। सूचना पाकर उसकी माताजी पहुंच गई थी। लिखित माफीनामे के बाद स्कार्पियों और किशोर को छोड़ दिया गया। हालांकि प्रो. सिंह ने यह नहीं बताया कि गाड़ी किस विधायक की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें