फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर सका छोटा भाई

Sat, 20 May 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : self
विज्ञापन
जौनपुर के सुतौली श्मशान घाट पर शुक्रवार को दो सगे भाइयों का शव एक ही चिता पर रखकर जलाया गया। बडे़ भाई की मौत का सदमा छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका। दोनों शव जब एक ही चिता पर जले तो मौजूद लोग भी सिसक पड़े। जबकि दोनों भाइयों के अगाध प्रेम की चर्चा भी लोगों की जुबान पर रही।
विज्ञापन



तिघरा गाँव निवासी मिठाई लाल अग्रहरि 73 वर्ष का गुरुवार की रात 11 बजे निधन हो गया। परिजन दूसरे दिन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसकी खबर लखनऊ में कुछ दिनों से रह रहे उनके सगे छोटे भाई संतलाल 70 वर्ष को हुई तो वे भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नही कर सके।

खबर मिलते ही वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए । जहां भोर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। उनका भी शव घर लाया गया। दोनों का जीवन पर्यन्त आपसी लगाव को देख परिजनों ने दोनों शव को एक ही चिता पर रख अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान घाट पर जब दोनों भाइयों का शव एक ही चिता पर रख मुखाग्नि दी गई तो वहां मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें