फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया अफरोज संग बनारस की गलियों में घूमते नजर आए अनुराग कश्यप

Sat, 20 May 2017 01:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जोया अफरोज संग अनुराग कश्यप बनारस की गलियों में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप शुक्रवार को बनारस की संकरी गलियों में सिने तारिका जोया अफरोज के साथ घूमते नजर आए। गंगा घाट और गलियों में फिल्म अभिनेत्री की झलक पाने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


चेतसिंह किला घाट पर अनुराग की आने वाली फिल्म ‘मुक्केबाज’ की शूटिंग हुई। शूटिंग के दौरान भी सैकड़ों की तादाद में प्रशंसक घाट पर उमड़ पड़े।
अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म ‘मुक्केबाज’ की शूटिंग के लिए इन दिनों बनारस में हैं।

शुक्रवार को अनुराग अभिनेत्री जोया के साथ शिवाला, हरिश्चंद्र से लगी गलियों में घूमते नजर आए। घरों की छतों और गलियों में दर्शकों, प्रशंसकों की भीड़ लग गई। जोया अनुराग के साथ चेतसिंह किले के पास शादी और बारात को लेकर फिल्म की शूटिंग के लिए बने सेट पर पहुंचीं।

घाट पर अनुराग फिल्म की शूटिंग और अन्य तैयारियों के बारे में चर्चा करने से बचते रहे। उनका कहना था कि फिल्म रिलीज होने से पहले खबरें आने से शूटिंग में दिक्कतें आने लगती हैं। बीएचयू परिसर में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए फिल्म यूनिट के सदस्यों ने बीएचयू में लोकेशन भी देखी है। बीएचयू के कुछ छात्र-छात्राओं को भी इस फिल्म में अभिनय अवसर मिल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें