फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने गंगा में कूदी युवती: मां से हुआ विवाद, खोजबीन करने पहुंचे थे जयप्रकाश; तय हो चुकी थी शादी

Thu, 03 Sep 2026 10:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मां से कहासुनी के बाद घर से निकली युवती सपना गंगा में कूद गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। भटौली पुल पर पिता की नजर बेटी पर पड़ी तो उन्हें देखते ही सपना ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में खलबली मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खोजबीन करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी सपना सरोज ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे भटौली पुल से गंगा में पिता के सामने छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक गंगा में युवती की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने भी गंगा में खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पिता जयप्रकाश ने बताया कि किसी बात को लेकर सपना और उसकी मां से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सपना के पिता जयप्रकाश अपनी छोटी बेटी के स्कूल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां पहुंचे। छोटी बेटी को दूसरी ओर खोजबीन के लिए भेजने के बाद वह खुद भटौली पुल की तरफ चले गए। जब वह भटौली पुल पर पहुंचे तो सपना वहां पहले से खड़ी थी। पिता को अपनी ओर आते देख सपना ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने बेटी को गंगा में कूदते देख पिता बदहवास हो गए। घटना के बाद वह काफी देर तक पुल पर खड़े होकर गंगा की ओर टकटकी लगाए रहे। पुल पर मौजूद रील बना रहे एक युवक ने बताया कि युवती दुपट्टा से चेहरा बांधकर पैदल पुल की ओर आ रही थी और उसके पीछे एक व्यक्ति बाइक से पहुंच रहा था। बाइक सवार के पहुंचने से पहले ही युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके।

जयप्रकाश से तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सपना सबसे बड़ी बेटी थी। परिजनों के अनुसार उसकी शादी भी तय हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से गंगा में युवती की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और गंगा में तलाश अभियान चला रही है। घटना के बाद भटौली पुल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं बेटी को आंखों के सामने गंगा में छलांग लगाते देख पिता की हालत बेहद खराब हो गई। देर शाम तक वह पुल पर खड़े होकर गंगा की ओर निहारते रहे। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि युवती ने गंगा में छलांग लगा दी है। एसडीआरएफ खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें