फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: युवती को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में युवक के माता-पिता और बहन गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2020 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने एक युवक के माता-पिता और उसकी बहन को एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दोनों युवक-युवती का विवाह प्रमाण पत्र सामने आया, जिसमें दोनों ने शादी करने की बात है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवती के पिता ने मड़ियाहूं थाने में युवक के खिलाफ युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें आरोप है कि मड़ियाहूं का रहने वाला युवक शेखू उर्फ कैफ कुरैशी पिछले 20 दिनों से नगर की ही रहने वाली एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा बताए गए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मगर प्रेमी युगल का कहीं भी पता नहीं चला। इसी बीच युवक की ओर से भेजा गया एक प्रमाण पत्र सामने आया, जो लखनऊ का विवाह प्रमाण पत्र है। जिसमें बताया गया कि दोनों ने 12 दिसंबर शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में लड़की का नाम भी शामिल है, साथ ही युवक का नाम भी लिखा हुआ है। इसी बीच पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए दोनों को भगाने में युवक के माता-पिता और बहन की भी संलिप्तता पाई।

पुलिस ने गुरुवार की रात युवक के घर दबिश देकर माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब इस बारे में क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला से पूछा गया कि दोनों ने शादी कर ली है, तब उन्होंने कहा कि इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है, जब कानूनी ढंग से कोई प्रमाण पत्र सामने आएगा, तब देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें