वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की चहारदीवारी फांद कर बुधवार को एक व्यक्ति ऑपरेशनल क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रहा था। सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की चहारदीवारी फांद कर बुधवार को एक व्यक्ति ऑपरेशनल क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच सीआईएसएफ के जवानों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति प्रतापगढ़ का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
इससे पहले तरह मंगलवार को भी एक व्यक्ति चहारदीवारी फांद कर ऑपरेशनल क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, उसे भी सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया था। सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि हमारे जवान मुस्तैदी के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करते हैं। इसलिए जो कोई भी ऐसा प्रयास करेगा वह पकड़ा जरूर जाएगा।