फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में चूक: काशी तमिल संगमम के कार्यक्रम में सीएम योगी के करीब पहुंचा युवक, परिजनों ने कही ये बात

Tue, 02 Dec 2025 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मंगलवार को काशी- तमिल संगमम का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम योगी की सुरक्षा में सेंध लग गया। सुरक्षा घेरा तोड़कर युवक  सीएम योगी के करीब पहुंच गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
सुक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो घाट पर मंगलवार की शाम काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में सेंध लग गई। प्रोटोकॉल का सुरक्षा घेरा तोड़कर जोगिंद्र गुप्ता मंचासीन सीएम के करीब पहुंच गया। हालांकि एनएसजी कमांडो ने उसे दबोच लिया और सुरक्षा घेरे से बाहर करते हुए पुलिस सौंप दिया। आदमपुर थाने की पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जोगिंद्र सिटी रेलवे स्टेशन पर बोतलबंद पानी बेचता है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन


काशी तमिल संगमम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित तमाम अतिथि मंचासीन थे। इसी बीच जोगिंद्र तेजी से पुलिस का घेरा पार कर मंच पर बैठे सीएम की ओर दौड़ पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। मंच के आसपास मौजूद एनएसजी कमांडो ने उसे पकड़ लिया। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें; UP News: एचटी तार की चपेट में आया किशोर, लड़पकर हुई मौत; खलिहान में पड़े बेटे को देख परिजनों की निकली चीख    
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने कहा, सफाई कर चलाती है परिवार, लड़का नशे का आदी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुख्यमंत्री के पास पहुंचने की कोशिश करने वाला जोगिंद्र का परिवार सिटी रेलवे स्टेशन के पास रहता है। पुलिस ने उसकी मां कुसुम देवी से पूछताछ की। मां कुसुम ने पुलिस को बताया कि वह घरों में सफाई करती हैं। बर्तन साफ कर परिवार का खर्च चलाती है। बेटा नशे का आदी है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा था लेकिन रुपये की कमी के कारण पूरा इलाज नहीं हो सका। वह दिन और रात इधर-उधर घूमता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें