फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एकतरफा इश्क और वर्चस्व की लड़ाई में हुआ था कत्ल, मोबाइल और वाहन नंबर के चार अंक के नाम से बनाए थे गिरोह

Wed, 13 Sep 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामलाे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की पड़ताल में यह सामने आया कि चिरईगांव क्षेत्र की ही एक युवती से सौरभ और हत्या का आरोपी अभिषेक सिंह एकतरफा इश्क करते थे। एकतरफा इश्क और वर्चस्व की लड़ाई में ही युवक की हत्या हुई थी। 
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मढ़नी गांव निवासी सेना भर्ती की तैयारी करने वाले सौरभ यादव की हत्या एक युवती से एकतरफा इश्क और वर्चस्व की लड़ाई में की गई है। सारनाथ थाने की पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि सौरभ और उसकी हत्या करने वाले आरोपियों के बीच आए दिन चिरईगांव क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर तनातनी और मारपीट की बात सामने आती रहती थी। 
विज्ञापन


रविवार की रात सौरभ अकेले पड़ गया तो बेसबॉल के बैट से उसे आरोपियों ने इतना मारा कि मौत हो गई। पुलिस नामजद आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में वाराणसी के अलावा जौनपुर और गाजीपुर में भी दबिश दे रही है। नामजद आरोपियों से करीबी की आशंका के आधार पर पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के मढ़नी गांव निवासी बचाऊ यादव के अनुसार उनका बेटा सौरभ रविवार की रात घर पर था। रात नौ बजे के लगभग वह अपने दोस्त नेवादा निवासी अंकुश राजभर के साथ बाइक से निकला और सारनाथ क्षेत्र के अकथा चौराहा पहुंचा। वहां पहले से मौजूद कार सवार मनबढ़ों ने सौरभ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से हमला किया। 
विज्ञापन


सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सौरभ को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सारनाथ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कमौली निवासी अभिषेक सिंह, रौनक सिंह, नितिन सिंह, अंकुश राजभर व जौनपुर के काजीहद कोट निवासी अश्वनी सिंह के साथ ही तीन अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

मोबाइल और वाहन नंबर के चार अंक के नाम से बनाए थे गिरोह
पुलिस की पड़ताल में यह सामने आया कि चिरईगांव क्षेत्र की ही एक युवती से सौरभ और हत्या का आरोपी अभिषेक सिंह एकतरफा इश्क करते थे। वह युवती दोनों के ही एकतरफा प्रेम से अनजान थी। 

इसके अलावा सौरभ और अभिषेक मोबाइल और वाहन नंबर के चार अंकों के आधार पर अपने-अपने गिरोह का नामकरण भी रखे थे। दोनों ही पक्षों में मनबढ़ लड़कों की कमी नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस समय रहते दोनों पक्षों की करतूतों पर अंकुश लगाई होती तो अंकुश की जान नहीं जाती।

 

मृतक के परिजनों को पूर्व सांसद ने ढांढस बंधाया
चिरईगांव। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव मंगलवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के मढ़नी महासीपुर निवासी मृतक सौरव यादव के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। 

 
विज्ञापन

मृतक के पिता ने पुलिस पर पक्षपात करने, दूसरे पुत्र सोनू यादव को उठाकर थाने पर बैठाने का आरोप लगाया। इस पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से फोन पर बात की। उन्होंने मृतक परिवार को सुरक्षा देने को कहा। सपा वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण संजय यादव ने भी परिजनों को सांत्वना दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें