फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फंदे से लटका मिला युवक, ग्रामीण बोले- पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम

Tue, 11 Aug 2026 04:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
राजू गौड़ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर (बेलवा) गांव में मंगलवार को 21 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


क्या है मामला
मृतक रविंद्र गौड़ , राजू गौड़ का बड़ा पुत्र था। परिजनों के मुताबिक राजू मजदूरी के साथ निजी नौकरी भी करता था। राजू ने पिछले वर्ष मछली शहर जौनपुर में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय पहले नाराजगी के बाद पत्नी मायके चली गई थी। राजू कुछ दिन पहले ही उसे मनाकर घर वापस लाया था।  

ग्रामीणों में चर्चा है कि सोमवार रात पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही राजू ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सुबह कमरे में शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहले पीआरवी पहुंची। बाद में फूलपुर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फूलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें