मऊ के फातिमा निवासी विश्वजीत मौर्य (21) और बलिया के मूराडीह सहतवार निवासी शुभम (22), बलिया के बांसडीह सुल्तानुपर निवासी अंकित सिंह (19), आजमगढ़ के मुबारकपुर बनकट निवासी राकेश विश्वकर्मा (23) और गाजीपुर के अनावलपुर निवासी असीम अहमद (22) और बलिया बागी रोड निवासी अंकित सिंह शाम को काशी पहुंचे और सभी ललिता घाट पहुंच गए।
यहां विश्वजीत और शुभम ने नहाने की इच्छा जताई और पानी में कूद गए। नहाते वक्त विश्वजीत और शुभम गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देखे अन्य दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान घाट पर मौजूद रामबाबू यादव ने लाइफ जैकेट फेंक कर शुभम को बचा लिया। वहीं, विश्वजीत काफी आगे निकल चुका था। जब तक उसके पास मल्लाह पहुंचते तब तक वह गंगा में समा गया। हादसे के बाद दोस्त बदहवाश होकर इधर-उधर भागने लगे।