फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दाह संस्कार के लिए आया युवक गंगा में डूबा, बोल्डर से टकराया था सिर; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 23 Aug 2024 05:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शुक्रवार की शाम तक दीपक की तलाश में एनडीआरएफ के जवान लगे हुए थे। दीपक के साथ आए परिजनों न बताया कि कुछ दिन बाद उसके बहन की शादी थी। दीपक के मौत के कारण विवाह की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन
दीपक उर्फ बौना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आदमपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित आदिकेशव घाट पर शुक्रवार भोर नहाने के दौरान दीपक उर्फ बौना (24) डूब गया। सरसौली (कैंट) निवासी दीपक दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। खबर लिखे जाने तक एनडीआरएफ को जवान दीपक की तलाश में लगे हुए थे। 

विज्ञापन


नारायनपुर भोजूबीर के रहने वाले अजय चौहान की पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई थी। दाह संस्कार के लिए परिवार के लोग आदिकेशव घाट के आगे स्थित मशान घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार में सरसौली का रहने वाला दीपक भी गया था। अंतिम संस्कार के बाद आदिकेशव घाट की ओर सभी नहा रहे थे।

इस दौरान दीपक ने पानी में गोता लगाया और उसका सिर बोल्डर से टकरा गया। जबतक लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश करते तब तक दीपक पानी में समा गया। घटना की सूचना पर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें