फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था युवक, टैंकर की टक्कर से एक की मौत; दूसरा घायल

Sat, 26 Oct 2024 11:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। दोनों स्कूटी से सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गैस लदे टैंकर की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड चौराहे पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ। गैस लदे टैंकर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था युवक
चोलापुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर नियार निवासी शुभम चौबे पुत्र असीम चौबे पहाड़िया निवासी अपने दोस्त यीशु सिंह के साथ राजातालाब की तरफ से स्कूटी से हरहुआ की तरफ आ रहा था। सुबह करीब 10:00 बजे वह रिंग रोड चौराहे पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे गैस लदे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। 

इस वजह से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक वाहन को बाबतपुर की तरफ मोड़ रहा था, इसी दौरान स्कूटी सवार युवक उससे टकरा गए। दुर्घटना के बाद शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त यीशु सिंह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
विज्ञापन


घटना को लेकर थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय पांडेय द्वारा बताया गया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। कहा कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें