फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंचगंगा घाट पर चला चला स्वच्छता अभियान, पर्यटकों से की गई ये खास अपील

Sat, 26 Oct 2024 11:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से काशी में पंच नदियों के संगम स्थल पंचगंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्नानार्थियों और पर्यटकों को गंगा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया। 
विज्ञापन
घाट पर सफाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पंच नदियों के संगम स्थली पंचगंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई, 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर गंगा निर्मलीकरण के लिए जनजागरण अभियान चलाया।

विज्ञापन


नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि व गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बेसनेट के नेतृत्व में घाट किनारे स्नानार्थियों, पुरोहितों, दुकानदारों, पर्यटकों से गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। बताया कि गंगा निर्मलीकरण अभियान में भागीदारी हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नमामि गंगे के जागरुकता प्रेरित उद्घोष सबका साथ हो गंगा साफ हो के संकल्प को सभी ने दोहराया। टीम ने पंचगंगा घाट से जटार घाट तक सफाई की। इस दौरान गंगा किनारे बिखरे पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े, निर्माल्य आदि प्रदूषण कारक वस्तुओं को समेटकर निस्तारण के लिए भेजा। 
विज्ञापन


अभियान में नमामि गंगे से शिवम अग्रहरि, रश्मि साहू, सपना वर्मा, रतन साहू सहित टास्क फोर्स के देवेंद्र बसनेट, विजय थापा, राजेंद्र गुरुंग, पासंग टी शेरपा, घाट किनारे के पंडा, पुरोहित, नेमि स्नानार्थी, नगर निगम के कर्मचारियों ने सक्रीय भागीदारी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें