बाराडीह गांव निवासी विजय विश्वकर्मा (18) बाइक से कालिकाधाम की तरफ जा रहा था। वह अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर बाराडीह (मछहा) गांव के समीप पहुंचा था। उसी दौरान बरैनी से बालू लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विजय की बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विजय को आनन-फानन में कपसेठी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव लेकर धरने पर बैठे परिजनों को समझाने के लिए चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस बीच ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर आरोपी चालक भाग निकला था। उधर, परिजनों ने बताया कि विजय दो भाई और दो बहनों में छोटा था।