फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 04 Aug 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पिकअप की टक्कर से ऑटो में सवार युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान चालक वॉशरूम गया था, जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ बाईपास मोड़ पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। खड़ी ऑटो में पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में बैठा बाबू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने खून से लथपथ बाबू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बाबू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


ये है मामला
नगर के तपोवन निवासी बाबू (25) पुत्र स्वर्गीय पप्पू ऑटो चालक संदीप के साथ आटो में बैठकर टेंगरामोड़ गया था। चालक सड़क किनारे ऑटो खड़ी कर वॉशरूम के लिए चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पारिवारिक कलह में पिता ने दो बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगाई, शख्स बचा, दोनों मासूम लापता    
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी। एकलौते बेटे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें