फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां: जिस घर से निकलनी थी बरात, वहां जवान बेटे की पहुंची लाश

Sun, 19 May 2024 10:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से घर आया था। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। शाम को चचेरे भाई की बरात जौनपुर के केराकत जाने वाली थी। वह गुजरात की कंपनी से छुट्टी लेकर शादी में आया था। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव सौंप दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दलित बस्ती निवासी राहुल कुमार (20) दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। सभी दोस्त नहाने के बाद तालाब से बाहर निकले। मगर, राहुल कहीं नहीं दिखा। खोजबीन शुरू हुई तो उसके कपड़े तालाब किनारे पड़े थे। काफी खोजबीन के बाद शव बाहर निकाला गया। 

दोस्तों ने उसे कछवां रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हालांकि, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने चचेरे भाई सचिन की शादी को लेकर बीच का रास्ता निकालते हुए सुबह ही उसे एक गाड़ी से जौनपुर भेज दिया। परिजनों ने राहुल का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था राहुल
पिता रमेश ने बताया कि दो पुत्र व दो पुत्री में सबसे बड़ा राहुल था। बताया कि राहुल को मिर्गी की बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका है कि नहाते वक्त मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में उसकी मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें