फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला के घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 07 Aug 2024 10:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में एक युवक का शव एक महिला के घर में मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ले गए। वहां पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार की शाम एक महिला के घर में गमछे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के ही ऐबकपुर मोहाना निवासी अंबर (32) पुत्र घरबरन विश्वकर्मा का शव बुधवार की शाम लगभग चार बजे लालपुर गांव की महिला के घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक वह ससुराल में रहता था, जबकि मृत युवक के परिजनों का कहना है कि मृतक का विवाह ही नहीं हुआ था। 

पोस्टमार्टम हाउस पर शव को लेकर पुलिस के पहुंचते ही परिजनो ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी दिए बगैर पुलिस ने शव को फंदे से क्यों उतरवाया। लोगों ने कुछ देर के लिए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगा दिया। बाद में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


मृतक इलेक्ट्रिक का काम करता था। मामले में मृतक के छोटे भाई परितोष विश्वकर्मा ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।  कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें