वाराणसी के गद्दोपुर गांव निवासी रविशंकर यादव (20) ने बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। हाल ही में आए यूपीएसएसी परिणाम में असफलता मिलने से वह काफी आहत था।
वाराणसी के चौखंडी रेलवे स्टेशन के बीच सोनबरसा स्थित पंचायत भवन के सामने बुधवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने जान दे दी। परिजनों के अनुसार यूपीएससी में असफलता से अवसाद में था। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जंसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
जंसा थाना अंतर्गत गद्दोपुर गांव निवासी अवध नारायण यादव का बेटा रविशंकर यादव (20) बीटेक के बाद नई दिल्ली में रहकर यूपीएसएसी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में आए यूपीएसएसी परिणाम में असफलता मिलने से वह काफी आहत था। अवसाद में आ गया था और गांव में भटकता रहता था।
मंगलवार रात ही घर से निकला था युवक
मंगलवार की देर रात भी वह घर से निकला था। सुबह चौखंडी रेलवे ट्रैक पर शव मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए और शव देखते ही बेसुध हो गए।