फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की जुदाई बर्दाश्त न कर सका युवक: बच्चों संग महिला गई थी मायके, पति ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 17 Feb 2024 09:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सक्तेशगढ़ (मिर्जापुर)

सार

दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा गांव की महिला दो दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इधर, पति ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार को सुबह युवक के दादा ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जौगढ़ ग्राम पंचायत के पतार पूरवा निवासी जितेंद्र (30) खेती करता था। 14 फरवरी को उसकी पत्नी मीरा अपने तीनों बच्चों रुद्र, आरो और परी को लेकर मायके में चली गई थी। जितेंद्र के दादा-दादी दूसरे मकान में रहते थे। शुक्रवार को सुबह उसके दादा दूधनाथ जितेंद्र के कमरे की ओर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो जितेंद्र पंखे के सहारे फंदे सह लटका था।

विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुनार कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा कि कई घंटे पहले युवक ने फंदा लगाया था। पूरा शरीर अकड़ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें