युवक की शादी इसी वर्ष सात मई को हुई थी। पड़ोसियों के अनुसार, रितेश काफी संस्कारी और मिलनसार स्वभाव का था। वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। उसके इस खौफनाक कदम से पूरा गांव स्तब्ध है। दशाश्वमेध पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर युवक का शव मीरघाट के पास गंगा में उतराया मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, मृतक के घर में कोहराम मचा है।