फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुराल गए युवक को पड़ोसियों ने मिलकर पीटा, मौके पर मौत

Sat, 08 Aug 2020 06:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
beat demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक गांव में ससुराल गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि यह हत्या उसी गांव में आए किसी और के रिश्तेदारों ने अपने रिश्तेवालों के साथ मिलकर की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव अब्दुल अंसारी पुत्र छांगुर मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। शुक्रवार की शाम को वह बाइक से अपने साले कादीपुर गांव निवासी नबी को छोड़ने उसके घर गया था।


आरोप है कि गांव में किसी व्यक्ति को बाइक से धक्का लगने का बहाना करके चार व्यक्तियों ने लाठी-डंडे से अब्दुल अंसारी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से अब्दुल अंसारी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के पिता छांगुर की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने बलिया जिले के भीमपुरा थाना के मुजही गांव निवासी रहीम उसके दो बेटों कलीम और  अलीम और कादीपुर गांव निवासी तनमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीनों हत्यारोपी रहीम कलीम और अलीम कादीपुर में अपने रिश्तेदार तनमन के घर आए हुए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें