फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रतीक के 9 बास्केट से नॉकआउट में पहुंची यंग लाॅयंस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार शाम बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। छह टीमों के बीच हो रही इस प्रतियोगिता में हर एक टीम को दो-दो क्वालिफाइंग मैच खेलने हैं। प्रतीक मिश्र के नौ बास्केट की मदद से दो मैच जीतकर यंग लाॅयंस की टीम ने नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

लीग मैच के पहले मुकाबले में यंग लायंस की टीम ने कोर्ट किंग की टीम को 8-4 के स्कोर से हराया। इसमें प्रतीक ने अकेले पांच बास्केट किया। दूसरा मैच कोट किंग और ड्रीम शूटर्स के बीच खेला गया। इसमें कोर्ट किंग की टीम ने 5-2 के स्कोर से विजेता बनी। तीसरा मैच विक्ट्री स्टार्स ने पावर पेंथर्स के बीच खेला गया। इसमें विक्ट्री स्टार्स 3-2 से जीत हासिल करने में कामयाब रही। दूसरे मैच में यंग लायंस की टीम ने ड्रीम शूटर्स 4-0 से हराया। इसमें प्रतीक ने 4 अंक हासिल किए।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने किया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। निर्णायक की भूमिका दिव्यम सिंह, रुद्र प्रताप राय, सिद्धांत प्रजापति अरुण कुमार, मुकेश यादव, अभिषेक सिंह ने निभाई। इस मौके पर सभी खेलों के कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें