फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ना करें ऐसी गलती: मोबाइल पर आया एक मैसेज, क्लिक करते ही अकाउंट से कट गए 47 हजार, भुक्तभोगी की पुलिस से गुहार

Wed, 09 Feb 2022 03:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के माधोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसके बैंक खाते से जब 47 हजार रुपये कट गए तो उसे ठगी का अहसास हुआ। 
मोबाइल पर एसएमएस में लिंक खोलने के बाद पैसे कटे गए। 
विज्ञापन
भुक्तभोगी ने हरहुआ पुलिस चौकी में दी लिखित शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई लोगों की आदत मिस्ड कॉल आने के बाद तुरंत कॉल करने और मैसेज में आए किसी भी लिंक को क्लिक करने की होती है। लेकिन यही आदत आपको लाखों रुपये का चूना भी लगा सकती है। यदि आप भी मोबाइल पर आए किसी भी लिंक पर क्लिक करते हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, क्योंकि लिंक पर क्लिक करते ही वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी एक शख्स के खाते से 47 हजार रुपये कट गए।

विज्ञापन


भुक्तभोगी ने पुलिस से गुहार लगाई है। साइबर फ्रॉड के इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। माधोपुर गांव निवासी कालिका प्रसाद ने बताया कि दो फरवरी की शाम उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके खाते में 15 सौ रुपए भेजने की बात कही लेकिन कालिका ने मना कर दिया।

तीन बार में पैसे हुए ट्रांसफर
फिर तीन फरवरी को भी दोपहर में कॉल आया। कॉल करने वाले ने एक लिंक एसएमएस किया। कालिका ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही गूगलपे खुल गया। देखते ही देखते पहली बार उसके खाते से 20354 रुपये, दूसरी बार 10177 रुपये और तीसरी बार 15265 रुपए 50 पैसे और चौथी बार 2035 रुपए 40 पैसे ट्रांसफर हो गए।

विज्ञापन

उसके बाद जब कालिका के मोबाइल पर रुपए ट्रांसफर होने से संबंधित एसएमएस आया तब उसने उस नंबर पर कॉल किया। कॉल उठाने वाले शख्स ने बताया कि 10 मिनट में पैसा आपके खाते में वापस हो जाएगा। यह कह कर सामने वाले ने कॉल काट दिया।
विज्ञापन

ठगी का पता चलते ही कालिका द्वारा तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।  उसके बाद मंगलवार देर शाम कालिका हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें