फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दिन पूरे होने पर पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर आएंगे सीएम योगी

Sun, 25 Jun 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जुलाई को बनारस आएंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गांव जयापुर का दौरा कर यहां विकास कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


जयापुर में अलग-अलग विभागों के अधिकारी दौरा करने के साथ ही योजनाओं की प्रगति के आंकड़े जुटाने लगे हैं। सीएम योगी के दौरे को लेकर गांव में बेहद उत्सुकता है। पीएम बनने के बाद मोदी ने सबसे पहले जयापुर और बाद में नागेपुर को गोद लिया था।

गोद लेने के बाद जयापुर में बढ़िया सड़क बन गई, डाक विभाग ने यात्री प्रतीक्षालय बनवाया तो यूनियन बैंक ने सभी का खाता खुलवाकर बैंक की सुविधाएं प्रदान की। इस बीच प्रशासनिक अनदेखी की वजह से यहां की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और मोबाइल टायलेट खस्ताहाल है।
विज्ञापन


इस बीच प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री योगी दो जुलाई को जयापुर आकर यहां विकास की हकीकत देखेंगे।  जयापुर के ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने कहा कि दो जुलाई को मुख्यमंत्री गांव आ रहे हैं। उम्मीद है कि सीएम के यहां आने के बाद सड़क, सफाई, बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें