फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य और कानून व्यवस्था परखेंगे योगी

Thu, 25 May 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय वाराणसी दौरा विकास के साथ ही कानून व्यवस्था पर केंद्रित होगा। इस दौरान मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियाें से जहां जनता रूबरू होगी, वहीं मुख्यमंत्री वाराणसी समेत पूरे मंडल के विकास कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति और कानून व्यवस्था के हालात से वाकिफ होंगे। इस अहम बैठक में मंडलायुक्त समेत शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शामिल होंगे। अरसे से निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के औचक निरीक्षण की संभावना से नौकरशाहों की धुकधुकी बढ़ गई है।
विज्ञापन



बुधवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश के विधि-न्याय, सूचना, युवा मामले और खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कटिंग मेमोरियल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी की शुरुआत 25 मई को होगी। 26 की शाम काशी पहुंचने के बाद सीएम योगी भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कटिंग में आयोजित कार्यक्रम आम जनता के लिए है। यहां सीएम जनसभा भी करेंगे।  27 मई की सुबह सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वाराणसी की विकास योजनाओं पर कमिश्नर साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में मुलाकात करने वालों की सूची जिला प्रशासन तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें