फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सामने घाट पुल से गिरा वेल्डर, मौत

Thu, 25 May 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामने घाट और रामनगर के बीच गंगा में निर्माणाधीन पुल से गिरने से बुधवार को सेतु निगम के वेल्डर अमर बहादुर यादव (56) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि 27 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ पुल का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर इन दिनों युद्धस्तर पर काम जारी है।
विज्ञापन



इलाहाबाद के जमुआ का अमर बहादुर यादव वर्ष 2012 से रामनगर के गोलाघाट स्थित सभासद अशोक साहनी के मकान में किराए पर रहता था। पुल पर तराई के लिए अमर बहादुर पाइप ले जा रहा था। इसी बीच पाइप उसके गले में फंस गई। पाइप गले से छुड़ाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा। वह नीचे रेत पर जा गिरा। अमर बहादुर को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी थी। इससे पहले चार सितंबर, 2015 को पुल का गर्डर गंगा में गिर गया था। इस दौरान पांच मजदूर घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें